प्रेरणा — हरिजी की कक्षाओं की रिकॉर्डिंग
मूल अंग्रेज़ी लेख से अनुवादित।
ये पुरानी रिकॉर्डिंग मुझे अपने संग्रह में मिलीं। ये पंडित हरिप्रसाद चौरसिया की 1989–90 के आसपास की कक्षाओं की हैं। सही तारीख पता नहीं। जहाँ तक याद है, मेरे अलावा फ़्रांस्वाज़ रोडिटी और कैथरीन पॉटर भी उपस्थित थीं।
आवाज़ की गुणवत्ता के लिए क्षमा चाहता हूँ। ये मेरे विद्यार्थी-जीवन की रिकॉर्डिंग हैं, जब बाँसुरी भी मुश्किल से खरीद पाता था—रिकॉर्डिंग वाला सोनी वॉकमैन और माइक्रोफ़ोन तो दूर की बात थी। फ़्रांस्वाज़ ने उदारता से ये मुझे दी थीं। कक्षाएँ भी एक साधारण जगह पर, सड़क के ठीक पास लगती थीं। पीछे बेस्ट की बसों, कारों और रिक्शों की आवाज़ें सुनाई देती हैं।