राग अनवेल्ड — डीवीडी
मूल अंग्रेज़ी लेख से अनुवादित।
राग अनवेल्ड निस्संदेह भारतीय शास्त्रीय संगीत पर बना सबसे व्यापक वृत्तचित्र है।
एक मित्र से मुझे इसके बारे में पता चला। स्थानीय बे एरिया सभागार में इसका छोटा, दो घंटे का संस्करण दिखाया गया था। कुछ निजी कारणों से मैं नहीं जा सका। बाद में इसे देखने वाले संगीतकार मित्रों ने ज़ोर देकर देखने को कहा। मैंने डीवीडी खरीदी और इतना प्रभावित हुआ कि चार घंटे से अधिक का पूरा वृत्तचित्र एक ही बैठक में देख लिया।
राग अनवेल्ड भारतीय शास्त्रीय संगीत—अधिक सटीक रूप से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत—को अनेक दृष्टियों से समझाने का उत्कृष्ट प्रयास करता है। भारतीय सभ्यता के पिछले पाँच हज़ार से अधिक वर्षों के विकास के संदर्भ में इस कला की उत्पत्ति और यात्रा बताता है। राग, ताल और प्रस्तुति-शैलियों की मूल अवधारणाएँ समझाता है। विशेष बात यह है कि आधुनिक समय के अत्यंत प्रतिष्ठित संगीतकार और संगीत-समीक्षक इन्हें प्रस्तुत करते हैं, फिर भी वृत्तचित्र विद्यार्थियों और श्रोताओं, दोनों के लिए है।
यह डीवीडी संग्रह में रखने योग्य है। पिछले सितंबर में खरीदने के बाद से मैं इसे कई बार देख चुका हूँ।